Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में खड़े ट्रक से 40 हजार और मोबाइल चोरी:लखनऊ-पलिया राजमार्ग पर शीशा काटकर घुसे चोर, जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से 40 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। चोरों ने ट्रक का शीशा काटकर इस वारदात को अंजाम दिया। यह घटना कछौना चौराहे के आगे सूर्य धर्म कांटे के पास सोमवार सुबह सामने आई। ट्रक चालक और हेल्पर जब सुबह सोकर उठे, तब उन्हें चोरी का पता चला। फर्रुखाबाद जनपद के सिरौली नवाबगंज निवासी ट्रक चालक अटल सिंह ने बताया कि वे रविवार देर रात मुर्गा दाना लादकर हरदोई आए थे। उनके साथ हेल्पर अनुज भी थे। मुर्गा दाना उतारने के बाद लकड़ी लोड करने के लिए उन्होंने ट्रक को कछौना कस्बे के आगे एक धर्मकांटे के पास खड़ा किया था। चालक और हेल्पर ट्रक में ही सो गए थे। सुबह उठने पर उन्हें पता चला कि भाड़े के रूप में मिले 40 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन गायब हैं। कछौना कोतवाली पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उमेश कुमार दरोगा से इंस्पेक्टर बने:महाराजगंज में तीन उपनिरीक्षकों को मिली पदोन्नति
    Next Article
    रुद्रांश सोमवंशी को डीसी ग्लोबल एकेडमी कप में बेस्ट बैटर:दिल्ली कैपिटल द्वारा आयोजित मैच में किया शानदार प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment