Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, VIDEO:फायर ब्रिगेड की टीम नेकाबू पाया, पाइप में लीकेज हुआ

    3 hours ago

    2

    0

    हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रगति नगर मोहल्ले में एक घर के किचन में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप में आग लग गई। इ सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया। प्रगति नगर निवासी राम किशोर की पत्नी प्रेमा देवी रसोई में मंगलवार की देर शाम खाना बना रही थीं, तभी सिलेंडर को चूल्हे से जोड़ने वाले पाइप में लीकेज शुरू हो गया। गैस पाइप से हुए रिसाव के कारण अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर परिवार के सदस्य शोर मचाते हुए घर से बाहर भागे। गैस सिलेंडर में आग लगने की खबर फैलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों को सिलेंडर फटने का डर था। पड़ोसी राजू शुक्ला ने पानी के पाइप से सिलेंडर पर पानी डालकर आग को अंदर तक पहुंचने से रोकने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एहतियातन आसपास के घरों को खाली करवाया और भीड़ को नियंत्रित किया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित राम किशोर ने बताया कि आग से घर में टंगे कपड़े और सात हजार रुपये जल गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह ने पुष्टि की कि आग सिलेंडर से हुए लीकेज के कारण लगी थी, जिसे सफलतापूर्वक बुझा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में स्कूलों की मनमानी पर छात्र नेता का हंगामा:BSA कार्यालय पर प्रदर्शन किया, बोले- RTE में गडबड़, टाइमिंग का पालन नहीं हो रहा
    Next Article
    28 अप्रैल को वाराणसी आएंगे PM:महिला सम्मेलन में 50 हजार महिलाओं को करेंगे संबोधित, भाजपा कशी क्षेत्र अध्यक्ष ने की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment