Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    28 अप्रैल को वाराणसी आएंगे PM:महिला सम्मेलन में 50 हजार महिलाओं को करेंगे संबोधित, भाजपा कशी क्षेत्र अध्यक्ष ने की बैठक

    5 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 28 अप्रैल को वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। इसे लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा काशीक्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बुधवार को एक आवश्यक बैठक पदाधिकारियों संग की। इसमें भारतीय जनता पार्टी की जिला व महानगर इकाइयों ने महिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति बनाई गयी। करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को दोपहर बाद काशी पहुंचेंगे जहां बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बरेका) में करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे और इसके बाद विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पीएम का उस दिन रात्रि विश्राम काशी में होगा। 29 अप्रैल की सुबह 10 बजे के बाद प्रधानमंत्री तिब्बती संस्थान रिंपा सेंगपा अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे और फिर हरदोई में गंगा एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के लिए रवाना हो जाएंगे। देश भर में जाएगा नारी शक्ति का सन्देश दिलीप पटेल ने बताया - वर्ष 2014 से अब तक प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक-राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया कि यह सम्मेलन देशभर में नारी शक्ति का संदेश देगा। 50 हजार महिलाएं करेंगी भागीदारी दिलीप पटेल ने बताया - महिला सम्मेलन में 50 हजार से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले की सभी आठ विधानसभाओं में वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके तहत जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या को रोहनिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विनिता सिंह को सेवापुरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर को अजगरा विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं क्षेत्रीय पदाधिकारियों में पूजा दीक्षित को दक्षिणी, खुशबू सिंह को उत्तरी और भाजपा नेत्री निर्मला सिंह पटेल को कैंट विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया - संगठन के अनुसार मंडलों में बैठकों का क्रम पूरा हो चुका है और अब महिला मोर्चा की टीमें बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर महिलाओं को सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगी। भाजपा का लक्ष्य इस सम्मेलन को ऐतिहासिक स्वरूप देना है, जिसके लिए संगठन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, VIDEO:फायर ब्रिगेड की टीम नेकाबू पाया, पाइप में लीकेज हुआ
    Next Article
    भाजपा नेता गोलीकांड मामले में 4 आरोपियों पर मुकदमा:40 घंटे बाद पीड़ित ने दी थाने में तहरीर, खुलासे के लिए लगी 4 टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment