Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में अचानक बदला मौसम, बारिश से फसलें प्रभावित:कटी सरसों और खड़ी गेहूं को नुकसान की आशंका

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस बदलाव से खासतौर पर गेहूं और सरसों की फसलों पर असर पड़ने की आशंका है। पिहानी क्षेत्र के किसानों ने बताया कि सरसों की फसल पहले से ही कटकर खेतों में पड़ी है और उसकी मड़ाई होनी बाकी है। ऐसे में बारिश होने से फसल भीग गई है, जिससे दानों के खराब होने और बालियां चटकने का खतरा बढ़ गया है। इससे उत्पादन में गिरावट आ सकती है और किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। मल्लावां क्षेत्र में भी दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। किसानों का कहना है कि यदि बारिश अधिक हुई तो कटी पड़ी सरसों और खेतों में खड़ी गेहूं की फसल दोनों प्रभावित होंगी। हालांकि, फिलहाल हल्की बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मौसम की अनिश्चितता बनी हुई है। सुरसा क्षेत्र में खड़ी गेहूं की पकी फसल पर भी संकट मंडरा रहा है। किसानों के अनुसार, यदि तेज हवा के साथ बारिश हुई तो फसल गिर सकती है, जिससे पैदावार और गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ेगा। किसान लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द साफ मौसम की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि उनकी मेहनत बर्बाद न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में ससुर ने विधवा बहू की हत्या की:हवस का विरोध करने पर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला
    Next Article
    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले विनीत शारदा:मेरठ के व्यापारी नेता ने रखा सेंट्रल मार्केट का विषय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment