Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में ससुर ने विधवा बहू की हत्या की:हवस का विरोध करने पर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा जनपद के चरखारी इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ग्राम कुरौराडांग में ससुर ने अपनी विधवा बहू की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि बहू ने ससुर की गलत नीयत का विरोध किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह घटना ग्राम कुरौराडांग के सरकारी राशन विक्रेता दयाराम पाल के घर हुई। दयाराम पाल ने अपनी विधवा बहू सुखदेवी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी जान ले ली। वारदात के समय मृतका की 16 वर्षीय बेटी प्रतिज्ञा अपनी मां को बचाने के लिए चीखती रही। मृतका के पिता लखन पाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के पति आशाराम की मृत्यु साल 2025 के प्रयागराज कुंभ मेले की भगदड़ में हो गई थी। दामाद की मौत के बाद से ही ससुर दयाराम अपनी विधवा बहू पर बुरी नीयत रखता था और उसे परेशान करता था। लखन पाल के अनुसार, सुखदेवी ने कई बार इस प्रताड़ना की जानकारी अपने मायके में दी थी। इसे लेकर गांव के संभ्रांत लोगों के बीच समझौता भी कराया गया था, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बीते दिन जब सुखदेवी घर पर अकेली थी, तब दयाराम ने उसे दबोच लिया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी के अन्य परिजनों कीरत और योगेंद्र ने भी सुखदेवी के साथ मारपीट की। इसके बाद दयाराम ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल सुखदेवी को जिला अस्पताल महोबा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी दयाराम मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। भागते समय वह राठ थाना क्षेत्र के नौरंगा ग्राम के पास दुर्घटना का शिकार होकर घायल भी हुआ, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही वह अस्पताल से भी भाग निकला। फरार ससुर व उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पीछे छूट गए हैं दो मासूम बच्चे 10 साल का हिमांशु और 16 साल की प्रतिज्ञा, जिनके सिर से अब पिता के बाद मां का साया भी छिन गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:होटल से खाना खाकर लौटते समय हादसा, अलीगढ़ ले जाते समय तोड़ा दम
    Next Article
    हरदोई में अचानक बदला मौसम, बारिश से फसलें प्रभावित:कटी सरसों और खड़ी गेहूं को नुकसान की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment