Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 16 लोगों पर मारपीट, पथराव का आरोप:घर में घुसकर दंपति समेत पांच को पीटा, केस दर्ज

    18 hours ago

    2

    0

    हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक ही गांव के 16 लोगों पर मारपीट और घर में घुसकर पथराव करने का आरोप लगा है। इस मामले में बिलग्राम कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में एक दंपति समेत पांच लोग घायल हुए हैं। ग्राम हीरापुर निवासी सौभाग्य ने बुधवार को यह मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल की देर शाम उनके भाई अमन और चाचा के पुत्र विवेक खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के रहमत, तफीज, हसीन, किस्मत, मोनिश, अनीश, शकीब, दानिश, आसिफ, अहनानू, फैजान, आलेनूर, फरहान, तस्लीम, अब्दुल कलाम और यूसुफ ने पुरानी रंजिश के चलते धार्मिक गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अमन और विवेक ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। दोनों चचेरे भाई जान बचाकर अपने घर की ओर भागे, लेकिन सभी आरोपी उनके घर में घुस गए। घर के अंदर घुसकर आरोपियों ने वहां मौजूद लोगों की पिटाई की और पथराव भी किया। इस हमले में सौभाग्य, उनके पिता रमाकांत, मां रामकांती, भाई अमन और विवेक घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर नुकसान पहुंचाने, आपराधिक धमकी, जानबूझकर अपमान करने और चोट पहुंचाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में CM ने 200 लोगों की समस्याएं सुनीं:श्रावस्ती की महिला बोली- मेरा बच्चा बीमार है, योगी बोले- हम इलाज कराएंगे
    Next Article
    पंचायत चुनाव समय पर क्यों नहीं… सुनवाई आज:हाईकोर्ट में यूपी सरकार ने दाखिल किया जवाब, डबल बेंच सुनेगी मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment