Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 10 हजार छात्रों ने किया सामूहिक गायन:ABVP ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर किया आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने "वंदे मातरम" के 150 वर्ष पूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला संयोजक पुनीत सिंह 'भोलू' के नेतृत्व में जिले की 9 नगर इकाइयों के 25 विद्यालयों में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। इसमें 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह गायन सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिले के 25 चयनित विद्यालयों में हुआ। कार्यक्रम के संचालन में 40 छात्र कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। सरकारी और निजी विद्यालयों के हजारों विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने भी छात्रों के साथ गायन किया। इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को वंदे मातरम के महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में इसके योगदान से अवगत कराना था। जिला संयोजक पुनीत सिंह 'भोलू' ने बताया कि वंदे मातरम भारत की आत्मा है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रहित और छात्रहित में कार्य करती रही है, और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रयास जारी है। वंदे मातरम की रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1875 में अपने उपन्यास आनंदमठ में की थी। यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा। वर्ष 1950 में इसे भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरुण मिश्रा, नम्रता सिंह, कीर्ति पाल, शुभम दीक्षित, शेखर अग्निहोत्री, रजनीश सिंह, अभिषेक मिश्रा, प्रांशु बाजपेई, नीरू त्रिवेदी सहित कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन नाव हादसा, 5 चिताएं एकसाथ जलीं:अबोहर के युवक की लाश मिली, लुधियाना की युवती लापता, अब तक 11 मौतें; CM बोले- यादगार बनाएंगे
    Next Article
    शिक्षा सामाजिक परिवर्तन की कुंजी:जौनपुर में प्रो. प्रमोद यादव बोले, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment