Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई के सवायजपुर में बाइक से गिरी महिला की मौत:बेटे के साथ शादी में जा रही थी, ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ा

    2 hours ago

    2

    0

    सवायजपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। यह हादसा गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हुआ। मृतक महिला की पहचान हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निकारी निवासी गुनी पत्नी सुरेंद्र पाल के रूप में हुई है। वह अपने बेटे कमलेंद्र के साथ नगरिया गांव स्थित रिश्तेदारी में एक शादी में शामिल होने जा रही थीं। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बने एक ब्रेकर पर बाइक चला रहे बेटे ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे गुनी देवी संतुलन खो बैठीं और सिर के बल सड़क पर गिर गईं। उन्हें गंभीर चोटें आईं। बेटे ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सवायजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में परीक्षा देने आए छात्र को पीटा:दबंगों ने बेल्ट-बैट से हमला कर किया लहूलुहान
    Next Article
    पुलिस लाइन में गूंजा कदमताल, 12 प्लाटूनों की सलामी, VIDEO:फिरोजाबाद में रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड संपन्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment