Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई की सभी तहसीलों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित:हिला फरियादियों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान, डीएम ने दिया था निर्देश

    11 hours ago

    2

    0

    हरदोई जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जिले की सभी तहसीलों - सदर, शाहाबाद, संडीला, बिलग्राम और सवायजपुर में 'महिला हेल्प डेस्क' स्थापित की गई हैं। इन डेस्क का उद्देश्य महिला फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इस पहल से महिलाएं अपनी शिकायतें सीधे और सरल तरीके से दर्ज करा सकेंगी, जिससे उनके निस्तारण की प्रक्रिया आसान होगी। जिला प्रशासन का कहना है कि महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं को प्रशासन से जोड़ा जाएगा और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाना है। डेस्क पर तैनात कर्मचारी शिकायतों का पूरा विवरण दर्ज करेंगे और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे और प्रत्येक मामले का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। जिला प्रशासन के अनुसार, तहसील स्तर पर स्थापित इन हेल्प डेस्कों से महिलाओं को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। यह कदम प्रशासन के प्रति उनके भरोसे को मजबूत करेगा और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कबूतर दिलाने के बहाने नाबालिग से यौन शोषण:16 साल के किशोर ने की गंदी हरकत, पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा
    Next Article
    लोकसभा में सिद्धार्थनगर के पर्यटन विकास का मुद्दा उठा:सांसद जगदम्बिका पाल ने कपिलवस्तु क्षेत्र के विकास की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment