Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई के अतरौली लूटकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल:चार गिरफ्तार, सोने का हार, कार और अवैध हथियार बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र में 4 मई 2026 को हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक बदमाश इमरान घायल हो गया। पुलिस ने लूटा गया सोने का हार, घटना में प्रयुक्त कार और अवैध हथियार बरामद किए हैं। घटना 4 मई को हुई थी, जब आवेदिका मोनी सक्सेना पत्नी ललित निवासी राधा ग्राम ठाकुरगंज, लखनऊ अपनी रिश्तेदारी गढ़वा गांव में शादी समारोह से लौट रही थीं। अतरौली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास उनके पति वाहन में तेल डलवा रहे थे, तभी कार सवार बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी मोनी सक्सेना के गले से सोने का हार झपट्टा मारकर लूट लिया और फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर अतरौली थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर सर्विलांस और अतरौली पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। 5मई की रात मुखबिर की सूचना पर बाबटमऊ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश इमरान पुत्र साबिर निवासी गोलागंज, अतरौली घायल हो गया। कार,तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने मौके से शकील पुत्र रऊफ अली निवासी बिलग्राम, मुशीर पुत्र ननकऊ निवासी चन्ना थाना कछौना और छोटू पुत्र रहीस निवासी बिलग्राम को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का हार, घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। घायल बदमाश और एक पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे और विभिन्न स्थानों पर ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इस मामले में दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:मऊ पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
    Next Article
    रायबरेली में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत दो चोर गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment