Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्षल पटेल SRH से गुजरात टाइटंस में ट्रेड हुए:4 करोड़ रुपए की संशोधित फीस पर जुड़े; 2025 में हैदराबाद ने 8 करोड़ में खरीदा था

    1 hour ago

    1

    0

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल IPL 2027 से पहले गुजरात टाइटंस (GT) से जुड़ गए हैं। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच उनका ट्रेड 4 करोड़ रुपए की संशोधित फीस पर हुआ है। हर्षल को 2025 के मेगा ऑक्शन में हैदराबाद ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस बार वे आधी कीमत पर गुजरात की टीम में शामिल हुए हैं। इस ट्रेड के बाद गुजरात टाइटंस के ऑक्शन पर्स से 4 करोड़ रुपए कम होंगे। यह बदलाव IPL 2027 की रिटेंशन डेडलाइन से पहले हुआ है। हर्षल के लिए गुजरात टाइटंस उनका पांचवां IPL फ्रेंचाइजी होगा। इससे पहले वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। 2025 में 16 विकेट लिए, 2026 में एक भी विकेट नहीं मिला हर्षल पटेल का हैदराबाद के साथ दो सीजन का सफर मिला-जुला रहा। उन्होंने IPL 2025 में 13 मैचों में 16 विकेट लिए थे। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.80 रही। हालांकि, 2026 सीजन में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। वे सिर्फ 5 मैच खेले और एक भी विकेट नहीं ले सके। इस दौरान उन्होंने 10.82 रन प्रति ओवर दिए। 2021 और 2024 में जीती पर्पल कैप हर्षल IPL के दो सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 2021 में RCB के लिए 32 विकेट लेकर पहली बार पर्पल कैप जीती थी। इसके बाद 2024 में पंजाब किंग्स के लिए 24 विकेट लेकर दूसरी बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया। हर्षल ने 2012 में IPL डेब्यू किया था। अब तक वे 124 मैचों में 151 विकेट ले चुके हैं। गुजरात के पेस अटैक को मिलेगा अनुभव अहमदाबाद में जन्मे हर्षल अब अपने होम स्टेट की फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे। टीम के पेस अटैक में पहले से मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और जेसन होल्डर जैसे गेंदबाज हैं। हर्षल के आने से टीम के पास एक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज का विकल्प भी होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यूजीलैंड दौरे से पहले गिल ने विलियमसन से मदद ली:ऑकलैंड में कुछ दिन अभ्यास किया; केन बोले- उनमें सीखने की गजब की भूख
    Next Article
    कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट, सुबह जल्दी लाइव के लिए हो जाइए तैयार

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment