Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्रैया विधानसभा में भाजपा बनी पहली पसंद:दूसरे पर समाजवादी पार्टी, बसपा से अनिल ओझा, जानिए विधायक की स्थिति

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती जिले की हर्रैया विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक के अजय सिंह को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 59% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद अजय सिंह हैं। यहां पर पार्टी सर्वे के अनुसार, भाजपा को सर्वाधिक पसंद किया गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) दूसरे स्थान पर है, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तीसरे और कांग्रेस चौथे स्थान पर रही। पार्टीवार देखें तो भाजपा में मौजूदा विधायक अजय सिंह 40 प्रतिशत मतों के साथ उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद बने हुए हैं। उनके बाद राज किशोर सिंह को 36 प्रतिशत, चंद्रमणि पांडेय को 8 प्रतिशत और यज्ञेश पांडेय को 3 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। समाजवादी पार्टी में दयाशंकर मिश्रा को 27 प्रतिशत मतों के साथ सर्वाधिक पसंद किया गया है। कौशलेंद्र प्रताप सिंह को 18 प्रतिशत, हरिद्वार मिश्रा को 13 प्रतिशत, आलोक कुमार सिंह को 9 प्रतिशत और अभिषेक कुमार सिंह को 8 प्रतिशत लोगों ने अपना समर्थन दिया है। बहुजन समाज पार्टी से अनिल ओझा 72 प्रतिशत मतों के साथ जनता की पहली पसंद बने हैं। अशोक सिंह को 9 प्रतिशत और राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को 7 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस पार्टी में वीरेंद्र प्रताप नारायण पांडेय को 50 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। वहीं, लोबोनी सिंह और शालीन शुक्ला को 25-25 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट … लिंक
    Click here to Read more
    Prev Article
    अकबरपुर-रनिया सीट पर भाजपा से पहली पसंद सतीश शुक्ला:सपा से नीरज सिंह गौर पसंदीदा, विधायक प्रतिभा शुक्ला का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    संभल में शादी समारोह में किशोरी से दुष्कर्म:आरोपी युवक रंगेहाथ पकड़ा गया, पुलिस को सौंपा CCTV

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment