Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरबंश मोहाल में अधेड़ ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:नोट में लिखा- मेरे मरने के बाद संपत्ति मंदिर में दान कर देना

    16 hours ago

    1

    0

    हरवंश मोहाल में घरेलू कलह के कारण मानसिक तनाव में चल रहे अधेड़ ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर पर अकेले थे। भाई ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि-मेरी मौत के बाद संपत्ति मंदिर में दान करने की बात लिखी हुई थी। कछियाना मोहाल निवासी संदीप कुमार पांडेय (57) कॉस्मेटिक दुकानदार थे। परिवार में पत्नी प्रीति, बेटा शिवम और एक शादीशुदा बेटी है। पुलिस ने बताया कि उनका बेटा बहू और पौत्र के साथ गुजरात में रहता है। जबकि उनकी पत्नी कुछ दिनों पहले बेटी के पास वृंदावन गई है। घरेलू कलह और एकांकी जीवन के कारण वह कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहे थे। शनिवार को भाई राजाराम उन्हें बुलाने गए तो उनका शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता हुआ मिला। एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक के कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें घरेलू कलह के साथ मौत के बाद उनकी सम्पत्ति मंदिर में दान करने की बात लिखी है। फिलहाल मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में तीन केंद्रों पर नीट परीक्षा:सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को मिला प्रवेश
    Next Article
    फिरोजाबाद में बुलेट की टक्कर से बुजुर्ग घायल:उपचार के दौरान हुई मौत, 3 बेटों के पिता थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment