Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस मनाया गया:कार्यक्रम का उद्देश्य- ऑटिज़्म के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के बाल रोग विभाग ने विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऑटिज़्म के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और प्रभावित बच्चों के प्रति संवेदनशीलता व समावेशिता को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर विभाग के चिकित्सकों और स्टाफ ने ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर की शुरुआती पहचान, समय पर हस्तक्षेप और उचित देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान ऑटिज़्म और मानवता- हर जीवन का मूल्य है संदेश को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जागरूकता गतिविधियाँ, शैक्षणिक चर्चाएँ और प्रमाण पत्र वितरण भी शामिल थे। इसमें न्यूरोडायवर्सिटी को बढ़ावा देने तथा सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप एक समावेशी समाज के निर्माण पर विशेष बल दिया गया। डॉ. योगेश कुमार गोयल ने इस अवसर पर कहा, "ऑटिज़्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक न्यूरोडेवलपमेंटल स्थिति है, जिसे समझने और स्वीकार करने की आवश्यकता है। यदि समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर उचित हस्तक्षेप किया जाए, तो बच्चे बेहतर जीवन जी सकते हैं। समाज को ऐसे बच्चों के प्रति संवेदनशील और सहयोगी बनना होगा, तभी हम एक सच्चे समावेशी समाज का निर्माण कर पाएंगे। विभाग ने भविष्य में भी बच्चों के समग्र विकास, शीघ्र निदान और बेहतर उपचार सेवाओं के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान बाल रोग विभाग के प्रमुख चिकित्सक डॉ. भावना कोहली, डॉ. हीरू और डॉ. भारत ने इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया। सभी चिकित्सकों और स्टाफ सदस्यों ने इसे सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बकाया भुगतान की मांग:कासगंज में काम बंद करने की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    CSJMU की स्टडी में खुलासा:सिर्फ डिग्री के लिए हो रही रिसर्च, ग्राउंड रियलिटी और लोकल समस्याओं से दूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment