Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में कांग्रेस ने की मनरेगा चौपाल:कहा- केंद्र सरकार ने खत्म की योजना, गरीबों का शोषण बर्दाश्त नहीं

    2 hours ago

    2

    0

    हापुड़। शनिवार को ग्राम भटेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना को खत्म करने और गरीबों के शोषण का आरोप लगाया। लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों गरीब मजदूरों के हित में लाई गई मनरेगा योजना को समाप्त कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना के तहत जिन करोड़ों गरीब मजदूरों को रोजगार मिलता था, वे आज इसके लाभ से वंचित हो रहे हैं। जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के गरीब मजदूरों, दलितों और हर वर्ग के लिए काम किया है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर गरीबी दूर करने के बजाय गरीबों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। जिला महासचिव इकबाल प्रधान ने भी मनरेगा योजना से मिले लाभों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार गरीबों के हितों को प्राथमिकता नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा सिर्फ देश के उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की है। प्रधान ने यह भी कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आज देश में कच्चे तेल, बिजली और गैस सिलेंडर की आपूर्ति का संकट गहरा रहा है। उन्होंने बताया कि लोग घंटों लाइन में लगकर गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने को मजबूर हैं। इस चौपाल में एससी एसटी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी, जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, ब्लॉक अध्यक्ष (हापुड़) मोहसिन खान, जिला सचिव संजय छाबड़ा, गोपाल भारती और महबूब सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोली चीनी मिल शुरू कराने का सपना अधूरा:सीतापुर विधायक शशांक त्रिवेदी का कार्यकाल में नहीं हुआ पूरा
    Next Article
    उन्नाव में NH-31 सर्विस लेन से हटे विद्युत पोल:राहगीरों-वाहन चालकों के लिए खतरा बने पोल हटाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment