Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में 30 लाख का गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार:पश्चिम बंगाल से दिल्ली-एनसीआर में करते थे सप्लाई

    5 hours ago

    2

    0

    हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस और मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 56 किलो 990 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से नकदी, दो मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मेरठ एएनटीएफ के उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह और गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के उपनिरीक्षक द्विजेंद्र सिंह अपनी टीमों के साथ गाजियाबाद-मुरादाबाद हाईवे-9 की सर्विस रोड पर वाहनों की जांच कर रहे थे। 56 किलो अवैध गांजा बरामद चेकिंग के दौरान एक आर्टिका कार को रोकने का प्रयास किया गया, तो उसमें सवार लोग भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर 56 किलो 990 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त, आरोपियों के पास से 11,310 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त आर्टिका कार भी जब्त की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान खबरूल हसन मियाह और अशदुल हक के रूप में हुई है। ये दोनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के साहिबगंज क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में गाजियाबाद के इंदिरापुरम तथा दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रह रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में इसकी सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में फार्मर रजिस्ट्री आईडी पर बैठक:DM ने 30 अप्रैल तक आईडी बनवाने के निर्देश दिए
    Next Article
    आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन:कल तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment