Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में जयमाला के दौरान दूल्हा स्टेज पर गिरा:BP बढ़ने से बिगड़ी तबीयत, दूल्हन बोली- वह नशे में था, मुंह से स्मेल आ रही थी

    8 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में शनिवार रात जयमाला के दौरान दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा स्टेज पर ही गिर पड़ा, जिसके बाद शादी समारोह बीच में ही रोकना पड़ा। परिजन गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण यह स्थिति बनी। दूल्हे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना ने खुशियों भरे माहौल को तनाव में बदल दिया और अंततः शादी टूट गई। वही बाराती बिना शादी के ही वापस लौट गए। दुल्हन अंजली का कहना है मेरी जिंदगी खराब हो गई। वह जयमाला के स्टेज पर नशे में था। मुंह से स्मेल आ रही थी। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज हॉल का है। पढ़िए पूरा मामला…. शनिवार को गाजियाबाद के विजय नगर निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र मिंटू की बारात हापुड़ आई थी। बारात में डीजे पर नाच-गाना चल रहा था और माहौल खुशनुमा था। दूल्हा भी अपने दोस्तों और परिजनों के साथ नाच रहा था। इसी बीच जयमाला की रस्म शुरू होते ही दूल्हे मिंटू को अचानक चक्कर आने से स्टेज पर गिर पड़ा। घटना से दुल्हन पक्ष और बारातियों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत दूल्हे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में बताया कि दूल्हे का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने के कारण यह स्थिति बनी। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वह डॉक्टरों की निगरानी में है। वहीं दूल्हे के दोस्त ललित शर्मा ने बताया कि मिंटू अब ठीक है, लेकिन इस घटना के चलते शादी की रस्में पूरी नहीं हो सकीं और कार्यक्रम रोकना पड़ा। इधर, घटना के बाद माहौल बिगड़ गया। दुल्हन पक्ष ने नाराजगी जताते हुए बारात को रोक लिया और शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि दूल्हे पक्ष के लोगों के साथ अभद्रता की गई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई, जिससे विवाद बढ़ गया। डेढ़ घंटे तक मैरिज हॉल में हंगामे की स्थिति इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को शादी समारोह में फायरिंग होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में फायरिंग की बात पूरी तरह निराधार निकली। करीब एक से डेढ़ घंटे तक मैरिज हॉल में हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को कोतवाली लाकर स्थिति को शांत कराया। वहीं दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया, जबकि दूल्हे पक्ष ने इसे खारिज किया। साथ ही दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग को लेकर भी विवाद की बात सामने आई है। शादी छोटी कार देने की बात हुई दुल्हन के जीजा का कहना है कि दूल्हा नशे में था। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके नशे में होने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि लड़की की जिंदगी बर्बाद हो गई। पहले लड़के पक्ष की बड़ी कार की डिमांड थी। लेकिन समझा बुझाकर छोटी कार देने की बात हुई थी। दूल्हे को स्टेज पर दौरा पड़ा दुल्हन अंजली ने कहा- मेरी जिंदगी खराब हो गई। उसे जयमाला के दौरान स्टेज पर दौरा पड़ गया था। दूल्हे के घर वालों की तरफ से कार की डिमांड की गई थी। जिसे उसके पिता ने जैसे तैसे कर्जा लेकर कार दी। स्टेज पर वह नशे में था। मुंह से स्मेल आ रही थी। थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया- पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर ऐसा कुछ नहीं मिला। जयमाला के दौरान दूल्हे की तबीयत खराब होने के कारण हड़बड़ी में अफवाह फैल गई थी, जबकि मौके पर फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई। पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत:दो ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई; मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो यूपी के मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण:करीब 7 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, कल अंतिम चरण
    Next Article
    8 हत्याओं की गवाह को जान का खतरा:मुजफ्फरनगर में संपत्ति विवाद में जताई आशंका, पुलिस से सुरक्षा की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment