Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8 हत्याओं की गवाह को जान का खतरा:मुजफ्फरनगर में संपत्ति विवाद में जताई आशंका, पुलिस से सुरक्षा की गुहार

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के बधाई खुर्द गांव में एक बार फिर संपत्ति विवाद सामने आया है। इस मामले में 2011 के सामूहिक हत्याकांड की गवाह रीतू सिंह ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि उनके परिवार का एक सदस्य उनकी संपत्ति पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। रीतू सिंह ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि उनके परिवार के सदस्य रंजनवीर सिंह न केवल उनकी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, बल्कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। रीतू सिंह के अनुसार, वर्ष 2010 में उनके जेठ अमरवीर सिंह की हत्या हुई थी। इसके बाद उनकी पत्नी सोनिया राजनीति में आईं और ब्लॉक प्रमुख बनीं। वर्ष 2011 में उनके परिवार के 8 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी, जिसकी वह खुद गवाह थीं और उन्होंने अदालत में गवाही देकर आरोपियों को सजा दिलाई थी। रीतू सिंह की शिकायत के मुताबिक, अमरवीर की हत्या के लगभग दो साल बाद रंजनवीर सिंह ने अपनी विधवा भाभी सोनिया से शादी कर ली थी। उस समय सोनिया को उनके हिस्से की संपत्ति सौंप दी गई थी, और परिवार की अन्य संपत्तियों पर उनका कोई अधिकार नहीं बचा था। इसके बावजूद, आरोप है कि रंजनवीर अब आधी संपत्ति पर अपना दावा कर रहा है और बलपूर्वक कब्जा करना चाहता है। रीतू सिंह ने बताया कि सदर बाजार स्थित मकान और दुकान का बंटवारा हो चुका है, और सभी को उनके हिस्से की संपत्ति पर कब्जा भी मिल चुका है। हालांकि, रंजनवीर ने अभी तक उनके हिस्से की संपत्ति पर कब्जा बनाए रखा है। रीतू का आरोप है कि गांव की संपत्ति का अभी तक आधिकारिक बंटवारा नहीं हुआ है, फिर भी रंजनवीर ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर पहले ही शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद रंजनवीर कथित तौर पर जबरन निर्माण कार्य करा रहा है। SP के नाम दी गई लिखित शिकायत के मुताबिक, शनिवार को जब रीतू सिंह अपनी सास के साथ गांव पहुंचीं तो वहां निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया, जिसके बाद पुलिस ने काम रुकवाकर दोनों पक्षों को कोतवाली भेज दिया। आरोप है कि कोतवाली से बाहर निकलते समय रंजनवीर ने खुलेआम पूरे परिवार को “देख लेने” की धमकी दी, जिससे रीतू और उनका परिवार दहशत में है। रीतू सिंह का कहना है कि वह कई वर्षों से डर के कारण छिपकर मुजफ़्फ़रनगर से बाहर रहने को मजबूर हैं और उन्हें आशंका है कि उनके खिलाफ कोई झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है। इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि रंजनवीर का नाम पहले भी विक्की त्यागी जैसे बड़े हत्याकांड में साजिशकर्ता के रूप में सामने आ चुका है और वह फिलहाल कोर्ट से स्टे लेकर बाहर है। आरोप है कि वह पिछले 10 साल से सुरक्षाकर्मियों के दम पर इलाके में दबंगई करता है और लोगों को धमकाता रहता है। रीतू सिंह ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए यह भी अपील की है कि रंजनवीर को दी गई सुरक्षा तत्काल प्रभाव से वापस ली जाए, क्योंकि उसका दुरुपयोग कर वह गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में जयमाला के दौरान दूल्हा स्टेज पर गिरा:BP बढ़ने से बिगड़ी तबीयत, दूल्हन बोली- वह नशे में था, मुंह से स्मेल आ रही थी
    Next Article
    तहखाने में चलती मिली अवैध हथियारों की फैक्ट्री, 11 गिरफ्तार:अल्लीपुर कब्रिस्तान के पास मिला किराए का घर, 35 से 65 हजार में बेचते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment