Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में बुद्ध पूर्णिमा पर पुलिस का हाई अलर्ट:घाटों, शोभायात्राओं और कार्यक्रमों के लिए किए गए व्यापक इंतजाम

    2 hours ago

    1

    0

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मेरठ परिक्षेत्र हापुड़ में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी जनपद प्रभारियों को शांतिपूर्ण पर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मेरठ रेंज के जनपदों मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें 6 अपर पुलिस अधीक्षक, 19 क्षेत्राधिकारी, 59 निरीक्षक, 240 उपनिरीक्षक, 312 मुख्य आरक्षी, 435 आरक्षी, 190 होमगार्ड/पीआरडी जवान और एक कंपनी पीएसी शामिल है। परिक्षेत्र में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कुल 8 शोभायात्राएं और लगभग 30 अन्य धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए 24 घाट चिन्हित किए गए हैं, जिनमें बुलंदशहर में 12, बागपत में 7, मेरठ में 2 और हापुड़ में 3 घाट शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्नान घाटों पर जल बैरिकेडिंग, खतरे के संकेतक बोर्ड और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। जल पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन दल और गोताखोरों को भी तैनात किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी, ताकि छेड़छाड़ और चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं को रोका जा सके। भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण के लिए विशेष योजना बनाई गई है, ताकि भगदड़ जैसी स्थितियों से बचा जा सके। पुलिस ने शांति समितियों, धर्मगुरुओं और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकें कर सहयोग मांगा है। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं का तत्काल खंडन किया जा सके। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग के आदेश भी जारी किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर NH पर महिला से मंगलसूत्र छीना:मुंह बांधकर आए बाइक सवार झपट्टा मारकर भागे, पुलिस खंगाल रही CCTV
    Next Article
    तिलोई सीट पर सपा के पसंदीदा उम्मीदवार बने मोहम्मद लईक:भाजपा लोगों की पहली पसंद, कांग्रेस से प्रदीप सिंघल मजबूत; जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment