Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में युवक को गोली लगी, पेट में घुसी:बाइक चलाते समय कमर में लगे अवैध तमंचे से हुआ फायर, जिला अस्पताल रेफर

    13 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना मुस्करा थाना क्षेत्र की है। बंडवा गांव निवासी 32 वर्षीय अरविंद अपने भाइयों राजू और धर्मेंद्र के साथ कीरतपूरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बुधवार को तीनों एक ही मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक गोली चल गई। बताया गया कि अरविंद ने अपनी कमर में एक लोडेड अवैध तमंचा खोंस रखा था। इसी दौरान तमंचे से अचानक फायर हो गया और गोली अरविंद के पेट में जा लगी। पुलिस कर रही मामले की जांच गोली लगने के बाद घायल अरविंद को उसके भाई राजू पाल और धर्मेंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए। चिकित्सकों द्वारा पूछताछ करने पर दोनों ने पहले गोलमोल जवाब दिए। हालांकि, पुलिस तक मामला पहुंचने की आशंका पर उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. संतोष राजपूत ने बताया कि घायल युवक के पेट के दाहिने हिस्से में गोली लगी है। उन्होंने यह भी बताया कि गोली का एंट्री पॉइंट तो दिख रहा है, लेकिन एग्जिट पॉइंट नहीं मिला है। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर पहुंचे CM योगी:महिला आरक्षण बिल पर महिलाओं से सवांद करेंगे, सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे
    Next Article
    पीलीभीत में सिलेंडरों से लदी DCM-कार की भिड़ंत:खाई में पलटी कार, दोनों ड्राइवर गंभीर; हाईवे पर लगा जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment