Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में रेलवे ट्रैक पर लड़कियों ने बनाई रील, VIDEO:जीआरपी ने जांच शुरू की, कार्रवाई के दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में जान जोखिम में डालकर लड़कियों ने रील बनाई। रेलवे ट्रैक पर इन्होंने एक के बाद एक कई वीडियो बनाए। इसके बाद उसे सोशल मीडया पर शेयर कर दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई ऐसी ही कुछ रीलों ने अब रेलवे पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में पांच लड़कियां रेलवे ट्रैक पर फिल्मी गानों की धुन पर डांस करती दिखाई दे रही हैं, जिसे लेकर जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन पर बनाई रील वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला है कि यह रील हमीरपुर जिले के यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन पर बनाई गई है। स्टेशन पर सन्नाटा देखकर पांच लड़कियां ट्रैक पर उतर गईं और वहां कई रीलें रिकॉर्ड कीं। इन लड़कियों ने न सिर्फ रेलवे ट्रैक पर बल्कि प्लेटफॉर्म पर भी घूम-घूमकर फिल्मी गानों पर डांस करते हुए वीडियो बनाए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो की जांच में जुटी पुलिस रेलवे ट्रैक पर इस तरह उतरकर वीडियो बनाना बेहद खतरनाक माना जाता है, क्योंकि किसी भी समय ट्रेन आ सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके युवतियों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए यह रील बनाई। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे पुलिस सक्रिय हो गई है। एसपी जीआरपी ने सोशल मीडिया सेल के माध्यम से बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही युवतियों की पहचान कराई जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए बांदा जीआरपी को निर्देशित कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में बच्चे ने पैंरेट्स को डिजिटल अरेस्ट से बचाया:ठग ने NIA अफसर बनकर फोन किया, घोटाले में शामिल होने के नाम पर डराया
    Next Article
    आवास एवं विकास परिषद से व्यापारी नाराज:संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारी बोले- सरकार और कोर्ट को भ्रम में रखा, विरोध करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment