Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड्स परीक्षा-2025 की पहली पाली संपन्न:सिद्धार्थनगर में तेतरी बाजार में डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

    2 hours ago

    2

    0

    सिद्धार्थनगर (तेतरी बाजार)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड्स परीक्षा-2025 की पहली पाली रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने तेतरी बाजार स्थित श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों की सक्रियता से परीक्षा केंद्र पर कड़ी निगरानी बनी रही। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने केंद्र के मुख्य द्वार, परीक्षा कक्षों और पूरे परिसर का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था और परीक्षा संचालन की पारदर्शिता सुनिश्चित की। अधिकारियों ने कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों से बातचीत भी की और उन्हें निष्पक्ष माहौल में परीक्षा देने का आश्वासन दिया। बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन परीक्षा कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जा सके। बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए केंद्र के आसपास कड़ी निगरानी और बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं थी। केंद्र परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी को पासिंग आउट परेड में मिलीं 491 महिला सिपाही:पुलिस लाइंस में लाइव जुड़े सीएम, PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगी
    Next Article
    हमारे मध्यम-पिछड़े-निम्न वर्ग को तकनीक का ज्ञान कम इसलिए समस्या:स्मार्ट मीटर पर बिजली मंत्री एके शर्मा बोले- हर इंसान की अपनी क्षमता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment