Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन 3,030 अभ्यर्थी अनुपस्थित:मुजफ्फरनगर के 17 केंद्रों पर 15,840 में से 12,810 ने दी परीक्षा

    3 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर में चल रही उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 3,030 अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए। रविवार को परीक्षा दो पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। प्रत्येक पाली में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की कई स्तरों पर चेकिंग की गई, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष तक पहुंचने दिया गया। आंकड़ों के अनुसार, प्रथम पाली में 7,920 अभ्यर्थियों में से 6,379 उपस्थित हुए, जबकि 1,541 अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में 7,920 में से 6,431 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 1,489 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार, दूसरे दिन कुल 15,840 अभ्यर्थियों में से 12,810 ने परीक्षा दी। प्रशासन ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पहले और दूसरे दिन के आंकड़ों को मिलाकर देखा जाए तो दो दिनों में कुल 31,680 अभ्यर्थियों में से 25,461 ही परीक्षा में शामिल हुए हैं। कुल 6,219 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जिससे भर्ती प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी आग:8 जलकर राख हुईं, दमकल ने 20-25 लोगों को बचाया
    Next Article
    शाहजहांपुर में ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर,युवक की मौत:शादी समारोह में जा रहे परिवार के साथ हादसा, मां के सामने बेटे ने मौके पर तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment