Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी आग:8 जलकर राख हुईं, दमकल ने 20-25 लोगों को बचाया

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर में रविवार शाम झुग्गियों में आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में 8 से 10 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। हालांकि, दमकल विभाग की मुस्तैदी से 20 से 25 अन्य झुग्गियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना थाना इकोटेक 1 क्षेत्र के चूहड़पुर खादर में रविवार शाम करीब 5 बजे हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने आसपास की अन्य झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। 2 तस्वीरें देखिए… सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक पोल से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें शाम 5 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने पुष्टि की कि इस घटना में 8 से 10 झुग्गियां जल गई हैं। इस हादसे के बाद झुग्गियों में रहने वाले मजदूर काफी परेशान दिखे। उन्होंने बताया कि उनका सब कुछ जलकर नष्ट हो गया है और उनके पास रहने की कोई जगह नहीं बची है। मजदूरों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत:हस्तिनापुर रोड पर गंग नहर के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन 3,030 अभ्यर्थी अनुपस्थित:मुजफ्फरनगर के 17 केंद्रों पर 15,840 में से 12,810 ने दी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment