Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर,युवक की मौत:शादी समारोह में जा रहे परिवार के साथ हादसा, मां के सामने बेटे ने मौके पर तोड़ा दम

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में रविवार करीब साढ़े 6 बजे एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। निगोही थाना क्षेत्र से कई लोग एक टेंपो में सवार होकर तहसील कलान के गांव पृथ्वीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में टेंपो सवार सुनील कुमार (पुत्र सोवरनलाल) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनकी मां असलालता भी टेंपो में उनके साथ थीं, जो घटना के बाद सदमे में हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मिर्जापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन 3,030 अभ्यर्थी अनुपस्थित:मुजफ्फरनगर के 17 केंद्रों पर 15,840 में से 12,810 ने दी परीक्षा
    Next Article
    गोंडा में ट्रैक्टर पलटा, जिंदा जला चालक, VIDEO:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जेसीबी से शव को निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment