Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा की पहली पाली में 671 अनुपस्थित:अमेठी के आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा जारी

    2 hours ago

    2

    0

    अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की पहली पाली समाप्त हो गई। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित इस परीक्षा में 2640 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन इनमें से 671 अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। इसमें कुल 1969 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। आज से शुरू हुई इस भर्ती परीक्षा में पूरे जिले से कुल 15,400 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रत्येक पाली में 2640 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के आसपास की दुकानें बंद करवा दी गई हैं। हाईवे पर स्थित परीक्षा केंद्रों के पास यातायात सुचारु रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पहले दिन की दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। एसपी सरवणन टी और एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ट्रेन छूटने से सैकड़ों छात्रों का एग्जाम छूटा:होमगार्ड परीक्षा के सेंटर दूर होने से अभ्यर्थी हुए परेशान, धूप में गमछा लेकर आये
    Next Article
    बाराबंकी DIOS को हटाने का आदेश:हाईकोर्ट बोला- यह लापरवाही नहीं, गंभीर अपराध, STF को दी जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment