Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में जमीन की नाप अब सैटेलाइट से होगी:शिकोहाबाद तहसील को मिली रोवर मशीन, मिलेगी सटीक पैमाइश

    2 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में भूमि पैमाइश में पारदर्शिता लाने और सीमांकन विवादों को कम करने की दिशा में शिकोहाबाद तहसील ने बड़ा कदम उठाया है। तहसील को करीब 6.5 लाख रुपये कीमत की GNSS/RTK GPS आधारित अत्याधुनिक रोवर सर्वे मशीन उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से अब जमीन की नापजोख सैटेलाइट तकनीक से की जाएगी। इस मशीन से सेंटीमीटर स्तर तक सटीक पैमाइश संभव होगी, जिससे खेत, प्लॉट और अन्य भूखंडों के सीमांकन में होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लग सकेगी। शनिवार को तहसील परिसर में वकीलों, किसानों और राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में मशीन का सफल प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मशीन की कार्यप्रणाली समझाते हुए बताया कि यह तकनीक जमीन के प्रत्येक कोने को डिजिटल लोकेशन के साथ चिन्हित कर उसका वास्तविक क्षेत्रफल उपलब्ध कराती है। मशीन के डेमो को देखकर उपस्थित किसान और अधिवक्ता काफी उत्साहित नजर आए। अब तक तहसीलों में जमीन की पैमाइश जरीब, फीता और मानवीय अनुमान के आधार पर की जाती थी। इसमें अक्सर कुछ इंच से लेकर कई फीट तक अंतर आने की शिकायतें रहती थीं, जो बाद में खेत की मेड़, रास्ता, नाली, कब्जा और हिस्सेदारी जैसे विवादों का कारण बनती थीं। नई रोवर मशीन सीधे सैटेलाइट से जुड़कर जमीन के बाउंड्री प्वाइंट चिन्हित करेगी और डिजिटल नक्शे के साथ वास्तविक माप उपलब्ध कराएगी। इससे सीमांकन प्रक्रिया अधिक स्पष्ट, विश्वसनीय और त्रुटिरहित हो सकेगी।अधिकारियों का कहना है कि इस आधुनिक तकनीक का सबसे बड़ा लाभ किसानों को मिलेगा। वर्षों से लंबित भूमि विवादों के निस्तारण में तेजी आएगी और बार-बार पैमाइश कराने की जरूरत कम होगी। साथ ही पैमाइश के सभी आंकड़े डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेंगे, जिन्हें भविष्य में आसानी से निकाला जा सकेगा। मशीन के संचालन के लिए तहसील के सभी राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को आगरा में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण में मशीन सेटअप, सैटेलाइट कनेक्टिविटी, लोकेशन फिक्सिंग, डिजिटल रीडिंग और रिपोर्ट तैयार करने की जानकारी दी गई है। राजस्व विभाग के अनुसार यह मशीन भविष्य में भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण और आधुनिक भू-प्रबंधन व्यवस्था की मजबूत नींव बनेगी।उपजिलाधिकारी डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शासन की मंशा भूमि प्रबंधन को आधुनिक और निष्पक्ष बनाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर सीट पर भाजपा की पहली पसंद डॉ दिग्विजय सिरोही:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार सोहेल अबरार, कांग्रेस से जियाउर्रहमान; विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    मेरठ पल्लवपुरम थाने पर दरोगा रिश्वत लेते अरेस्ट:एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा, मुकदमा सैटल कराने को मांगे थे 10हजार रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment