Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में प्रेमी जोड़े की अश्लील हरकतों का VIDEO:झील किनारे बैठ रोमांस करते दिखे, आपत्तिजनक हरकतें की, पुलिस पहचान में जुटी

    11 hours ago

    2

    0

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक कपल का अश्लील हरकतें करते वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो मंडी के सुंदरनगर का बताया जा रहा है। इसमें युवक और युवती झील किनारे बैठकर सबके सामने रोमांस करते देखे जा रहे हैं। किसी ने दूर से इनका वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। पब्लिक प्लेस पर इस तरह की हरकतों को लेकर यूजर नाराजगी जता रहे हैं, क्योंकि यहां पर रोजाना बड़ी संख्या में लोकल और टूरिस्ट मनमोहक झील को देखने पहुंचते हैं। डीएसपी सुंदरनगर में वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए इसके सत्यापन और कपल के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। मगर अब तक वीडियो में नजर आ रहे युवक-युवती की पहचान नहीं हो सकी। 48 सेकेंड का यह वीडियो दो दिन से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। DSP बोले- VIDEO सही निकला तो कार्रवाई करेंगे डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि जिस क्षेत्र का वीडियो बताया जा रहा है, वहां सीआईएसएफ की नियमित गश्त रहती है। उन्होंने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच रही है। यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। भारत भूषण ने लोगों से भी अपील की कि वे बिना पुष्टि के किसी भी वायरल वीडियो को आगे साझा न करें, क्योंकि इससे भ्रामक जानकारी फैल सकती है और संबंधित व्यक्तियों की निजता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई तथ्यात्मक जानकारी या साक्ष्य हैं तो वे पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि तथ्यों के आधार पर जांच पूरी की जा सके। पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग स्थानीय लोग पुलिस गश्त बढ़ाने और इस तरह की हरकतों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि सुंदरनगर में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है। चार महीने पहले भी झील किनारे बाइक के पीछे बैठे कपल की अश्लील हरकतों का वीडियो सामने आया था। यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। शिमला के रिज पर भी ऐसा ही VIDEO वायरल ऐसा ही एक अश्लील वीडियो 7 अप्रैल 2026 को शिमला के रिज से भी वायरल हुआ था, जिसमे बेंच पर बैठे लड़का और लड़की सरेआम किस करते दिखे। रिज, हिमाचल का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां हर समय स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आए पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। शिमला आने वाले टूरिस्ट रिज और मॉल रोड आना नहीं भूलते। रिज व मॉल रोड पर ज्यादातर टूरिस्ट अपने परिवार और बच्चे के साथ पहुंचते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पठानकोट में युवक के हाथ-पैर काटकर हत्या:CCTV में काटते दिखे हमलावर; मरने से पहले वीडियो बनाया, कातिलों के बताए नाम
    Next Article
    पानीपत में चपरासी की रिटायरमेंट पर 'शाही' विदाई,VIDEO:फूलों से सजे हाइड्रा क्रेन पर बैठे, थार-स्कॉर्पियो का काफिला चला; नोटों की माला पहन डांस किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment