Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में अगले 48 घंटे ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट:60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 10 अप्रैल से कमजोर पड़ेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

    17 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश में कल से अगले 48 घंटे तक भारी ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी दी गई है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इस दौरान ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चल सकता है। प्रदेश में सात से नौ अप्रैल तक मौसम ज्यादा खराब रहेगा। खासकर आठ अप्रैल को ज्यादा बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का पूर्वानुमान है। 10 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा, लेकिन इस दिन भी अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बारिश के आसार है। 11 और 12 अप्रैल को अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश हो सकती है। ठियोग में आज दोपहर बाद तेज बारिश वहीं आज दोपहर बाद शिमला जिला के ठियोग व आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में रात 11 बजे तक कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। किन्नौर और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर इस दौरान हल्का हिमपात भी हो सकता है। प्रदेश का तापमान नॉर्मल से 2.3 डिग्री नीचे लुढ़का वहीं बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद तापमान में बढ़ी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे गिर गया है। कांगड़ा के अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 4.3 डिग्री की कमी के बाद पारा 27.8 डिग्री रह गया है। मनाली का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 4.0 डिग्री नीचे गिरने के बाद 15.4 डिग्री और मंडी का 3.0 डिग्री की गिरावट के बाद 26.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। 3 दिन से ओलों का कहर वहीं बीते तीन दिन से अलग अलग क्षेत्रों में हो रही ओलावृष्टि किसानों-बागवानों पर कहर बरपा रही है। शिमला, मंडी और कुल्लू जिला में ओलावृष्टि ने सेब, मटर, फूलगोभी और स्टोन फ्रूट्स की फसल को तबाह कर दिया है। शिमला के कुमारसैन, आनी, कोटखाई, ठियोग इत्यादि क्षेत्रों में सेब को ओलावृष्टि से बचाने के लिए लगाए गए एंटी हेल नेट और बांस भी टूट कर तबाह हो गए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों-बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु कस्टोडियल डेथ केस- 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा:6 साल पहले पिता-पुत्र की हिरासत में मौत हुई थी, कोविड में दुकान खोलने पर पकड़ा था
    Next Article
    पश्चिम बंगाल चीफ सेक्रेटरी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार:कहा- मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर हमले वाले दिन फोन क्यों नहीं उठाया ?; जांच NIA को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment