Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हल्द्वानी-दामाद ने ससुराल में पहुंच मुंहबोले साले का किया मर्डर:पत्नी से अवैध संबंधों का शक था, एक रात पहले दोनों को पीटकर गया था

    23 hours ago

    1

    0

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा के जवाहर नगर में 29 वर्षीय अमन की हत्या कर दी गई। मंगलवार रात पहले उससे मारपीट की गई, फिर कुछ देर बाद जब घर के सभी लोग सो गए तो आरोपी दोबारा कच्चे घर में घुसा और तार से उसका गला घोंट दिया। सुबह करीब 7 बजे चादर हटाने पर अमन खून से लथपथ मिला, जिसके बाद 8 बजे पुलिस को सूचना दी गई। परवीना के आरोप के मुताबिक, आरोपी को शक था कि अमन का उसकी पत्नी के साथ संबंध है। फिलहाल पुलिस परिवार के सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है और हत्या की वजह व पूरी घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरा मामला… जवाहर नगर में टीन शेड के घर में रहता था अमन बनभूलपुरा के जवाहर नगर में परवीना अपने परिवार के साथ टीन शेड के कच्चे घर में रहती है। उसके चार बेटियां हैं। अमन करीब 3-4 साल पहले उसके संपर्क में आया था। अमन मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है और उसका अपना कोई परिवार नहीं था। इसी वजह से वह परवीना के घर पर रहने लगा था। परवीना उसे अपना मुंहबोला बेटा मानती थी। निगम में सफाई कर्मी थी, अमन भी कई बार साथ जाता था परवीना नगर निगम में सफाई कर्मी थी। उसके मुताबिक, अमन कई बार उसके साथ सफाई करने के लिए उसकी जगह पर जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ और अमन उसके घर पर रहने लगा। परवीना की दूसरी बेटी कशिश की निक्की से हुई थी शादी परवीना की चार बेटियों में दूसरी बेटी कशिश है। कशिश की करीब 10 साल पहले राजेंद्र उर्फ निक्की से शादी हुई थी। निक्की शराब की दुकान पर काम करता है। परवीना के मुताबिक, निक्की और कशिश भी आसपास ही रहते हैं। तीसरी बेटी से अमन की शादी कराना चाहती थी परवीना परवीना के मुताबिक, उसने अमन की शादी अपनी तीसरे नंबर की बेटी से कराने की बात सोची थी। बेटी ने शादी से इनकार कर दिया तो पिछले साल उसकी शादी कहीं और करा दी गई। इसके बाद परवीना ने अमन से कहा था, “दामाद नहीं बन पाया तो बेटा बन जा।” इसके बाद वह अमन को मुंहबोला बेटा मानने लगी। निक्की को अमन और कशिश के संबंधों का शक था परवीना का आरोप है कि अमन के उसके घर में रहने से निक्की को शक होने लगा था कि अमन का उसकी पत्नी कशिश के साथ संबंध है। दोनों आसपास ही रहते थे। परवीना के मुताबिक, इसी शक को लेकर निक्की आए दिन कशिश के साथ मारपीट करता था। शराब पीकर आया, पहले अमन से मारपीट की परवीना के मुताबिक, मंगलवार रात निक्की शराब पीकर उसके घर पहुंचा। उस समय कशिश भी घर में थी। आरोप है कि निक्की ने अमन के साथ मारपीट शुरू कर दी। कशिश को भी पीटा। अमन ने निक्की से पूछा कि “मुझे क्यों मार रहे हो?” धमकी देकर चला गया- या तो अमन जिंदा रहेगा या कशिश परवीना का आरोप है कि अमन के सवाल पर निक्की ने कहा, “या तो आज अमन जिंदा रहेगा या फिर कशिश।” झगड़े के बाद निक्की वहां से चला गया। इसके बाद घर के सभी लोग सो गए। परवीना का घर टीन शेड का कच्चा मकान है और उसमें दरवाजा भी नहीं है। परवीना का आरोप है कि रात में जब घर के सभी लोग सो गए तो निक्की दोबारा घर के अंदर आया। तार से गला घोंटकर हत्या का आरोप परवीना के मुताबिक, निक्की ने रात में तार से अमन का गला घोंट दिया। इसके बाद अमन की मौत हो गई। सुबह तक किसी को घटना का पता नहीं चला। परवीना के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे उसने अमन को देर तक सोते देखा। शक होने पर उसने चादर हटाई तो अमन खून से लथपथ मिला। इसके बाद उसने पुलिस को फोन किया। सुबह 8 बजे पुलिस पहुंची, परिवार से पूछताछ जारी SP सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 8 बजे घर के अंदर व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के वक्त मौजूद परिवार के लोगों से अलग-अलग पूछताछ हो रही है। मौत का कारण और घटना की पूरी स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… हरिद्वार में AI से बनाया महिला का आपत्तिजनक VIDEO:राजस्थान से आई थी स्नान करने; खुद वीडियो डाला था सोशल मीडिया पर हरिद्वार में राजस्थान की महिला ने AI की मदद से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस से शिकायत की है। महिला ने पुलिस से सभी प्लेटफॉर्म से उसका वीडियो डिलीट करने की मांग की है। महिला ने वीडियो जारी कर खुद इसकी जानकारी दी है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर- सरकारी अस्पताल में डॉक्टर का ड्राइवर मरीज देखता रहा:पर्चे पर दवा लिखी, बोला- बाहर मिलेगी; CMS की चेतावनी- FIR कराएंगे
    Next Article
    अलकायदा से जुड़ा 19 साल का आतंकी पकड़ा गया:इंस्टाग्राम-वॉट्सएप से मुजाहिद बनाता था; यूपी ATS ने तमिलनाडु से दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment