Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग:बलरामपुर में 25 बीघा गेहूं की फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर के महराजगंज तराई क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवाजपुर में रविवार दोपहर करीब 2 बजे भीषण अग्निकांड हुआ। हाईटेंशन तारों के टकराने से निकली चिंगारी ने लगभग 25 बीघा गेहूं की खड़ी और कटी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय अधिकांश किसान खेतों से घर जा चुके थे। कई किसानों ने अपनी कटी हुई फसल खेत में ही एकत्रित कर रखी थी। अचानक शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने सूखी फसल में आग पकड़ ली, जो पछुआ हवा के कारण तेजी से फैल गई। इस अग्निकांड में अब्दुल वदूद, अब्दुल अहद और पेशकार की कटी हुई गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। पताली, दिलदार और संतराम की खड़ी फसल भी आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीण उसे बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी। दमकल टीम के पहुंचने में कुछ समय लगा, तब तक आग बड़े पैमाने पर फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसानों का भारी नुकसान हो चुका था। तुलसीपुर के एसडीएम राकेश कुमार जयंत ने बताया कि मामले की जांच के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्करी में फसाने वाला था गिरोह
    Next Article
    हमीरपुर में युवक नाले में गिरा, VIDEO:पहचान नहीं बता सका, नशे में होने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment