Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईस्पीड ट्रेन के एलाइनमेंट का तैयार हो रहा ब्लू प्रिंट:नोएडा में एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के साथ दो स्टेशन, ट्रैक के आसपास गैस, सीवर-पानी लाइन का सर्वे

    3 hours ago

    1

    0

    दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली हाईस्पीड ट्रेन के लिए यूटिलिटी सर्वे शुरू कर दिया गया है। गौतमबुद्ध नगर में हाई स्पीड स्पीड ट्रेन के दो स्टेशन होंगे। पहला सेक्टर-125 से 148 के बीच होगा। दूसरा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर में बनेगा। सर्वे के तहत एलाइनमेंट के आसपास बिजली , गैस , सीवर, पानी की लाइनों का ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। ताकि एलाइनमेंट पर काम के दौरान इनको विस्थापित किया जा सके। लोगों को परेशानी भी नहीं होगी। हाई स्पीड ट्रेन की कनेक्टिविटी एयरपोर्ट से होगी जिससे मुसाफिरों को काफी फायदा होगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड ट्रेन परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का काम शुरू हो गया है। ट्रैक के पास आ रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और पाइपलाइन को लेकर यीडा अफसरों के साथ बैठक हुई, ताकि परियोजना का एलाइनमेंट तय करते समय किसी तरह की दिक्कत न आए। अधिसूचित क्षेत्र में होगा सर्वे ट्रैक के रास्ते में पानी, गैस, सीवर की लाइनें बिछी हैं तो इसकी जानकारी वहां के स्थानीय प्रशासन को होती है, टीम ने यीडा अफसरों से इसकी रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि यीडा का अधिसूचित क्षेत्र में गौतम बुद्ध नगर के अलावा बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और आगरा शामिल है। टीम इन सभी क्षेत्रों की रिपोर्ट तैयार करेगी। ग्रेनो एक्सप्रेस वे के ऊपर से ट्रैक गुजरेगा हाईस्पीड ट्रेन परियोजना से दिल्ली के सराय काले खां से नोएडा एयरपोर्ट का 70 किलोमीटर का सफर मात्र 21 मिनट में पूरा हो सकेगा। रेलवे ट्रैक नोएडा और ग्रेनो एक्सप्रेस वे के ऊपर से बीचों बीच यानी सड़क के दोनों लेन के बीच के हिस्से (सेंटर वर्ज) पर एलिवेटेड बनेगा। इसी तरह यमुना एक्सप्रेसवे से होता हुआ एयरपोर्ट के जीटीसी तक जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में करंट लगने से व्यापारी की मौत:बिजली का तार ठीक करते समय हादसा, आज होगा अंतिम संस्कार
    Next Article
    मोर के मांस का दावा, निकला मुर्गा:अम्बेडकर नगर में मीट काटने का VIDEO आया था सामने, पुलिस ने बताया- भ्रामक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment