Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में करंट लगने से व्यापारी की मौत:बिजली का तार ठीक करते समय हादसा, आज होगा अंतिम संस्कार

    3 hours ago

    1

    0

    रामनगर अंबेडकर नगर में करंट लगने से एक युवा व्यापारी की मौत हो गई। वह अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष माया अग्रहरि के छोटे भाई थे। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना गुरुवार देर रात आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार में हुई। मृतक की पहचान दीपचंद अग्रहरि के रूप में हुई है। वह अपने कमरे में तार ठीक कर रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पव यादव, अमित यादव सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजर उपनिरीक्षक बालमुकुंद यादव, अरुण कुमार, वैभ दिया है। परिवार में 20 अप्रैल को दीपचंद अग्रहरि के छोटे भाई अभिषेक अग्रहरि की शादी थी, जिससे खुशी का माहौल था। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। दीपचंद अग्रहरि स्वयं भी व्यापारी थे और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। देर रात अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष माया अग्रहरि के भाई होने के कारण बाजार में भी लोग दुखी हैं। अस्पताल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, जय राम जनता जूनियर हाई स्कूल के पूर्व प्रबंधक प्रमोद गुप्ता, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी और हरिश्चंद्र मद्धेशिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। दीपचंद अग्रहरि के निधन पर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष भीमलाल जायसवाल, दिलीप वर्मा, ओमप्रकाश अग्रहरि, गुड्डू अग्रहरि, संतोष कुमार, बदरुल हसन, हेमंत, आशीर्वाद जायसवाल, भाजपा नेता आनंद जायसवाल और प्रधान संघ के राष्ट्रीय सचिव बलिराम गौतम समेत कई अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर लगभग 3:30 बजे हंसवर थाना क्षेत्र के तरौली मुबारकपुर घाट पर किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर के हथिनीकुंड बैराज में मामा-भांजा डूबे, एक लापता:रात में नहाने गए थे दोनों, तलाश में फिर चलाया अभियान
    Next Article
    हाईस्पीड ट्रेन के एलाइनमेंट का तैयार हो रहा ब्लू प्रिंट:नोएडा में एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के साथ दो स्टेशन, ट्रैक के आसपास गैस, सीवर-पानी लाइन का सर्वे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment