Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोर के मांस का दावा, निकला मुर्गा:अम्बेडकर नगर में मीट काटने का VIDEO आया था सामने, पुलिस ने बताया- भ्रामक

    6 hours ago

    2

    0

    अम्बेडकर नगर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को मांस काटते हुए दिखाया गया है। वीडियो में एक युवक कहते हुए सुनाई दे रहा है कि कितने किलो का था ये मोर। इसके बाद लोगों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में पुष्टि हुई कि मोर नहीं, मुर्गे का मांस था। पुलिस ने वीडियो को भ्रामक बताया है। सीओ भीटी लक्ष्मी कांत ने बताया- यह वीडियो नवरात्रि के दौरान जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर अटवाई गांव का है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद इसमें मांस काटते दिख रहे युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया था। युवक ने पूछताछ में बताया- वह मुर्गे का मांस काट रहा था। किसी ने उसे फंसाने की नीयत से गलत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ भीटी ने बताया- जांच में कहीं से भी मोर का मांस काटने की पुष्टि नहीं हुई है। अफवाह फैलाने वाले युवक की खोजबीन की जा रही है। उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईस्पीड ट्रेन के एलाइनमेंट का तैयार हो रहा ब्लू प्रिंट:नोएडा में एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के साथ दो स्टेशन, ट्रैक के आसपास गैस, सीवर-पानी लाइन का सर्वे
    Next Article
    Iran US War Live Updates: युद्धविराम फेल होने पर अमेरिका ने बनाया होर्मुज के पास ईरानी ठिकानों पर हमले का प्लान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment