Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईस्कूल में नैन्सी कश्यप 95.83% पाकर बनीं जिला टॉपर:बांदा में दीपा ने 95.80% प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बांदा जिले में इस बार 89% परीक्षार्थी सफल रहे, जबकि नैन्सी कश्यप ने 95.83% अंक हासिल कर जिला टॉप किया। हाईस्कूल परीक्षा 12 मार्च को संपन्न हुई थी और 42 दिन बाद परिणाम जारी किए गए। इस वर्ष बांदा में कुल 23,188 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से 89.00 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए। जिले की मेरिट सूची में भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल की छात्रा नैन्सी कश्यप ने 600 में से 575 अंक (95.83%) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। उनके पिता नेटवर्क मार्केटिंग का कार्य करते हैं। इसी विद्यालय की दीपा सिंह ने 573/600 अंक (95.80%) प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। उनके पिता एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। तीसरे स्थान पर प्राची सिंह रहीं, जिन्होंने 570/600 अंक (95.00%) प्राप्त किए। वह इंटरमीडिएट तिंदवारा, बांदा की छात्रा हैं। वहीं भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल के आशुतोष और राधिका गुप्ता ने 94.50% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया। हालांकि इस वर्ष बांदा जिले का कोई भी परीक्षार्थी राज्य की टॉप-10 सूची में जगह नहीं बना सका। इसके बावजूद जिले स्तर पर छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। खास बात यह रही कि भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल के चार छात्रों ने जिले की टॉप-10 सूची में स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होने के बाद जिले भर में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने इसे छात्रों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    94.6 परसेंट के साथ इंटर में श्रद्धा प्रयागराज की टॉपर:कोरांव की एसपी इंटर कॉलेज, सिकरो की स्टूडेंट, माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
    Next Article
    अलीगढ़ में आयुष वार्ष्णेय हाईस्कूल टॉपर बने:करन सेकंड टॉपर, तीसरे नंबर पर तीन छात्रों ने जगह बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment