Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं की सन्निरीक्षा शुरू:कानपुर देहात में आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई, शुल्क ₹500 प्रति प्रश्नपत्र

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर देहात, 29 अप्रैल 2026। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं की सन्निरीक्षा (री-चेकिंग) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक बृज भूषण चौधरी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज के निर्देशानुसार आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई 2026 निर्धारित की गई है। सन्निरीक्षा के लिए शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र तय किया गया है। यह शुल्क लिखित और प्रयोगात्मक (प्रैक्टिकल) खंड के लिए अलग-अलग देय होगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर, शुल्क जमा करने के मूल चालान के साथ सत्यापन हेतु संलग्न करना अनिवार्य है। पूर्ण आवेदन को रजिस्टर्ड डाक के जरिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज भेजना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि ऑफलाइन या सीधे/कोरियर से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही, अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में दहेज हत्या में पति को 10 साल कैद:जिला सत्र न्यायालय ने सुनाया फैसला, 70 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    मेरठ में बूंदाबांदी और हवा के साथ अचानक बदला मौसम:तापमान में आई गिरावट से लोगों को मिली गर्मी और उमस से राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment