Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मिल्कीपुर बार एसोसिएशन चुनाव:22-23 अप्रैल को नामांकन, 7 मई को मतदान, 78 अधिवक्ता करेंगे मतदान

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के मिल्कीपुर बार एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। मतदान और मतगणना 7 मई को होगी। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। दुर्गा प्रसाद मिश्रा और छोटेलाल रावत सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे। निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने वर्ष 2025-26 के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया। इसके तहत, 17 अप्रैल को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। आपत्तियां 18 अप्रैल तक दर्ज कराई जा सकेंगी, जिनका निस्तारण 20 अप्रैल को होगा। अंतिम मतदाता सूची 21 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। नामांकन 22 और 23 अप्रैल को होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 24 अप्रैल को होगी, जबकि नाम वापसी 25 अप्रैल तक की जा सकेगी। चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची 27 अप्रैल को जारी होगी। मतदान 7 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जिसके बाद दोपहर 2:30 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इस चुनाव में कुल 78 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में सक्रिय कार्यकारिणी को अध्यक्ष द्वारा भंग कर दिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह चुनाव दिसंबर 2025 में ही हो जाना चाहिए था, लेकिन कुछ कारणों से इसमें देरी हुई। मिल्कीपुर तहसील के पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष पवन शुक्ला ने चुनाव में देरी को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए चुनाव कराने का निर्देश एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष को दिया, जिसके बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है। चुनाव में देरी को लेकर कुछ अधिवक्ताओं ने कहा कि नए अध्यक्ष का कार्यकाल केवल 7-8 महीने का ही होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में एलडीए की टीम पर हमला:जोनल अधिकारी के सीने और पैर में आई चोट; अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने गई थी टीम
    Next Article
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, चाचा की मौत:भतीजा गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment