Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होंडा सिटी सवार युवकों ने अल्टो वाले को गिराकर पीटा:ओवरटेक कर कार से खींचा, कॉलर पकड़कर सड़क पर घसीटा...VIDEO

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में होंडा सिटी कार सवार दो युवकों ने एक अल्टो वाले को गिराकर पीटा है। उसे पहले ओवरटेक कर रुकवा लिया। इसके बाद गेट खुलवाकर कॉलर पकड़कर नीचे खींच लिया। सड़क पर गिराकर घसीटते हुए जमकर पीटा। उसके बाल भी खींचे। अल्टो वाला युवक हाथ जोड़कर उनसे छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा। इस दौरान लोग सड़क पर तमाशा देखते रहे। यह घटना शहीद पथ पर लक्ष्य प्लाजा के सामने मंगलवार शाम हुई। इसे देख रहे लोगों ने वीडियो बनाया। किसी ने मार खाते अकेले युवक को छुड़ाने की हिम्मत नहीं की। हालांकि, उसकी पहचान हो गई है। युवक चिनहट के गल्ला मंडी का रहने वाला ज्ञानेंद्र यादव है। उसने पीजीआई कोतवाली में इस मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की 4 तस्वीरें- अब पूरा मामला पढ़िए पीड़ित युवक ज्ञानेंद्र यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपनी कार से चिनहट घर की ओर जा रहा था। रमाबाई पुलिस चौकी के पास होंडा सिटी सवार कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। वहीं से उन युवकों ने पीछा कर लिया। दोनों युवकों ने ज्ञानेंद्र को शहीद पथ पर लक्ष्य प्लाजा के सामने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद युवकों ने ज्ञानेंद्र को कार से बाहर खींचकर पीटा। अल्टो कार का शीशा तोड़ने का भी आरोप लगाया है। पीजीआई कोतवाली इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया- शिकायत करने वाले युवक का मेडिकल कराया जाएगा।। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल, शांतिभंग और मारपीट में मुकदमा दर्ज किया गया है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- कोहली को देखने के लिए ₹50 हजार तक टिकट : लखनऊ में IPL मैच के रेट दोगुने; LSG से भिड़ंत से पहले विराट की 2 घंटे प्रैक्टिस IPL में लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले के लिए दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली लखनऊ पहुंच चुके हैं। 5 मई को उन्होंने इकाना स्टेडियम में 2 घंटे पसीना बहाया। इस दौरान विरोट ने बल्लेबाजी में जमकर छक्के लगाए। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भी बैटिंग प्रैक्टिस की। इसके पूरे स्टेडियम में बाउंड्री पर दौड़ लगाई। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सुबह से निकली तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी:बीती शाम हुए मौसम में बदलाव के बाद फिर बढ़ने लगा तापमान, बदलाव के आसार
    Next Article
    बरेली में रोडवेज की लापरवाही से बड़ा हादसा:सेटेलाइट बस स्टैंड की 20 फीट ऊंची दीवार गिरी, मलबे में दबकर रिक्शा चालक लहूलुहान और कार चकनाचूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment