Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Guatemala में 30 दिनों का आपातकाल लागू, नशा तस्करी और अवैध खनन पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज

    38 minutes from now

    1

    0

    मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ी हिंसा पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रपति बर्नार्डो अरेवालो द्वारा 30 दिनों की आपातकालीन स्थिति घोषित किए जाने के कुछ दिन बाद, सोमवार को देश के गृह और रक्षा मंत्रियों ने सुरक्षा अभियानों का निरीक्षण किया। शनिवार को घोषित इस आदेश के तहत 30 दिनों के लिए कई संवैधानिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें लोगों की आवाजाही और सभा करने की स्वतंत्रता भी शामिल है।इस आदेश से सुरक्षा बलों को बल प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर करने, लोगों को गिरफ्तार करने और बिना वारंट घरों में प्रवेश करने का अधिकार मिल गया है। गृह मंत्री मार्को एंटोनियो विलेडा ने सोमवार को कहा कि इस आपातकालीन कदम का उद्देश्य उन समूहों पर भी कार्रवाई करना है, जिनके नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े होने का संदेह है और जो इस क्षेत्र में जेड (एक प्रकार का कीमती पत्थर) और सोने के अवैध खनन में शामिल हैं। विलेडा ने कहा, ‘‘हम रक्षा मंत्रालय और सरकारी अभियोजक कार्यालय के साथ मिलकर कई योजनाबद्ध और समन्वित कार्रवाइयां कर रहे हैं।हमारे पास एक योजना है, जिसे अगले 30 दिनों में लागू किया जाएगा।’’ रक्षा मंत्री हेनरी साएंज ने कहा कि अधिकारी होंडुरास की सीमा से लगी सड़कों पर जांच चौकियां स्थापित करके और गश्त बढ़ाकर क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित कर रहे हैं। ग्वाटेमाला का पूर्वी क्षेत्र पिछले तीन महीनों से लगातार हिंसक घटनाओं का सामना कर रहा है। गत 27 सितंबर को हुइते नगरपालिका क्षेत्र में हुए एक सशस्त्र हमले में आठ लोगों की मौत हो गई थी।शुरुआत में सेना ने दावा किया था कि यह हमला संगठित अपराध से जुड़े समूहों के बीच हुई झड़प का परिणाम था। हालांकि, कुछ दिनों बाद सेना ने बताया कि इस हत्याकांड में सैन्यकर्मियों की संभावित भूमिका की जांच के लिए 107 सैनिकों को अधिकारियों के समक्ष पेश किया गया है। इस घटना में एक बच्ची सहित तीन महिलाओं की भी मौत हुई थी।अभियोजक कार्यालय इस बात की जांच कर रहा है कि क्या सेना की कार्रवाई का संबंध संदिग्ध नशीले पदार्थों के तस्करों की गिरफ्तारी से था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Narendra Modi ने Manila में 100 साल पुराने Gurdwara Khalsa Diwan के पुनर्निर्माण की रखी नींव
    Next Article
    US Flights Grounded: ट्रंप ने पुराने उपकरणों और बाइडन प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment