Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    GIC प्रवक्ता और LT ग्रेड परीक्षा की तारीखें बदलीं:पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण टला एग्जाम, देखें शेड्यूल

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आगामी जून और जुलाई में होने वाली दो बड़ी परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है। राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) प्रवक्ता (पुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा-2025, जो पहले 7 जून को प्रस्तावित थी, अब उसे टाल दिया गया है। यह परीक्षा अब 14 जून (रविवार) को आयोजित की जाएगी। ​परीक्षा तिथि में बदलाव का मुख्य कारण उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (Constable) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा है। पुलिस भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को होनी तय हुई है। जिससे व्यवस्थाओं और अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए आयोग ने प्रवक्ता परीक्षा को एक सप्ताह आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ​LT ग्रेड मुख्य परीक्षा अब 11 जुलाई को ​दूसरी ओर, आयोग ने सहायक अध्यापक (LT Grade) प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी मुख्य परीक्षा-2025 की तारीखों में भी बदलाव किया है। हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और संगीत विषयों की मुख्य परीक्षा, जो मई और जून के अलग-अलग चरणों में होनी थी, अब एक साथ आयोजित की जाएगी। ​पूर्व में हिन्दी विषय की परीक्षा 17 मई और अन्य विषयों की परीक्षा 14 जून को प्रस्तावित थी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अपरिहार्य कारणों से अब इन सभी विषयों की मुख्य परीक्षा 11 जुलाई (शनिवार) को होगी। ​अभ्यर्थियों के लिए सलाह आयोग ने सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने और संशोधित कैलेंडर के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षाओं की सुचिता और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए यह निर्णय लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित:संतुलित उर्वरक उपयोग पर भी चर्चा, 106 किसानों ने लिया भाग
    Next Article
    गाजीपुर कटारिया कांड में 16 सपा नेता गिरफ्तार:नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने जेल में की मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment