Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ghaziabad के मंदिर में आरती रुकवाने के आरोप में Nanhe गिरफ्तार

    3 hours from now

    1

    0

    गाजियाबाद जिले के निवाड़ी क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर में लाउडस्पीकर पर आरती बजाने से रोकने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की पहचान कुहेरड़ा गांव के निवासी नन्हे उर्फ अली खान के रूप में हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, शनिवार को घटना के विरोध में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और जय श्री राम तथा हर हर महादेव के नारे लगाए, लिहाजा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है। शिकायतकर्ता दीपक त्यागी द्वारा दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे नन्हे ने हनुमान मंदिर में प्रतिमा को पैर मारकर क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की और उस समय मंदिर में मौजूद महंत की पत्नी सावित्री देवी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उन्हें धक्का दे दिया और गाली-गलौज की। हालांकि, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मंदिर परिसर में जाने और महंत की पत्नी से लाउडस्पीकर पर बज रही आरती की आवाज कम करने के लिए कहने की बात स्वीकार की है।उसने प्रतिमा को लात मारने, गाली देने और किसी को धक्का देने के आरोपों से इनकार किया है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में Ambedkar प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, पुलिस ने महिला को दबोचा
    Next Article
    विपक्ष मनाता रहा, लेकिन MK Stalin ने नहीं बदला फैसला; बोले- तमिलनाडु सबसे पहले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment