Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में 91 वाहनों पर कार्रवाई, 17 सीज:संयुक्त अभियान में 4.48 लाख का जुर्माना, 74 वाहनों का कटा चालान

    12 hours ago

    2

    0

    घाटमपुर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए शुक्रवार देर रात प्रशासन ने सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। रात करीब 9 बजे से शुरू हुए इस संयुक्त अभियान में राजस्व, पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग की टीमों ने मिलकर ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान घाटमपुर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों और प्रमुख चौराहों पर वाहनों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने विशेष रूप से ओवरलोड वाहनों, वैध दस्तावेजों के अभाव में चल रहे वाहनों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को निशाने पर लिया। जांच के दौरान कई वाहनों में निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया गया, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई। 2 तस्वीर देखिए… संयुक्त टीमों ने कुल 91 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। परिवहन एवं खनन विभाग की ओर से 7 वाहनों में ओवरलोडिंग, टैक्स, परमिट, लाइसेंस और प्रेशर हॉर्न से जुड़ी 10 अनियमितताएं पाई गईं। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन स्वामियों पर करीब 4 लाख 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 17 वाहनों को सीज कर दिया, जबकि 74 वाहनों का चालान किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संयुक्त अभियान में एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, एआरटीओ कहकशां, एसीपी कृष्णकांत, खनन अधिकारी, पुलिस बल और अन्य विभागीय टीमें मौजूद रहीं। अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया। घाटमपुर एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकता है। प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में वट अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी:बृजघाट और तिगरी गंगा धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़
    Next Article
    मत करिए चिंता, इलाज में भरपूर मदद देगी सरकार:जनता दर्शन में CM ने 200 लोगों की समस्या सुनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment