Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में वट अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी:बृजघाट और तिगरी गंगा धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

    11 hours ago

    2

    0

    अमरोहा में वट अमावस्या के अवसर पर बृजघाट और तिगरी गंगा धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य लाभ कमाया। गंगा स्नान का यह सिलसिला भोर से शुरू होकर दोपहर तक जारी रहा। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'हर हर गंगे' और 'हर हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा। तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाना शुरू कर दिया था। दरअसल, शनिवार को ज्येष्ठ माह की अमावस्या होने के कारण पुण्य लाभ कमाने के उद्देश्य से दिल्ली, मेरठ, हरियाणा, हापुड़, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु ब्रजघाट व तिगरी तट पर पहुंचे थे। गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को जल अर्पित किया। उन्होंने पुरोहितों को दान-दक्षिणा दी और जरूरतमंदों को भी दान किया। कई श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर भंडारे आयोजित करवाए, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गंगा किनारे विभिन्न अनुष्ठान भी संपन्न कराए गए। तिगरी में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सत्यनारायण की कथा करवाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    VIP रोड पर टक्कर मारते हुए पलटी तेज रफ्तार कार:बाल-बाल बचे लोग, नशे में धुत थे तीन रईसजादे, विरोध पर मारपीट पर उतारू हुए
    Next Article
    घाटमपुर में 91 वाहनों पर कार्रवाई, 17 सीज:संयुक्त अभियान में 4.48 लाख का जुर्माना, 74 वाहनों का कटा चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment