Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घोसी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का निधन:लखनऊ में ली अंतिम सांस, एक बार सांसद, दो बार विधायक, कई मंत्री पदों पर भी रहे

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ की घोसी विधानसभा से विधायक और यूपी सरकार में कई पदों पर मंत्री रहे हरिनारायण राजभर का निधन हो गया। उन्होंने आज 76 वर्ष की उम्र में लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। परिजनों ने बताया- शनिवार रात उनकी अचानक से तबीयत खराब हुई थी। परिवार ने उन्हें आनन-फानन में लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि हरिनारायण राजभर पूर्वांचल के बड़े नेताओं में शुमार थे। वे बीजेपी से जुड़े हुए थे। दो बार विधायक, एक बार सांसद और यूपी सरकार में कई मंत्री पदों पर रह चुके थे। वे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह और रामप्रकाश गुप्ता के बेहद करीबी माने जाते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। फिलहाल उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। उनके निधन को न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पूर्वांचल की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। देर रात अचानक उठा सांस लेने में हुई तकलीफ परिजनों ने बताया- शनिवार देर रात हरिनारायण राजभर को मऊ स्थित निजी आवास में अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। पारिवारिक डॉक्टर की सलाह पर उन्हें तत्काल लखनऊ के मैक्स अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जहां रविवार सुबह उनका निधन हो गया। जानिए कौन थे हरिनारायण राजभर… --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मिर्जापुर में वकील की हत्या करने वाले का एनकाउंटर:दोनों पैर में गोली लगी, पुलिसवाले टांगकर ले गए; मॉर्निंग वॉक पर मारी थी गोली मिर्जापुर में सीनियर वकील राजीव सिंह की हत्या करने वाले 50 हजार के इनामी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने शनिवार रात एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिसकर्मी उसे कंधे पर टांगकर गाड़ी तक ले गए, फिर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी अपर्णा रजक कौशिक ने बताया- बरौधा तिराहे पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरोपी बाइक से आया और पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर पंचायत भरतकुंड में अपात्रों को आवास मिलने पर संकट:एसडीएम ने गठित की जांच टीम, सरकारी धन की होगी वसूली
    Next Article
    बुलंदशहर में फाइनेंस का स्कूटर फर्जीवाड़ा कर बेचा:कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment