Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर से 500 मीटर दूर युवक का शव लटका मिला:घर वाले रात भर करते रहे तलाश, पहली पत्नी के जाने पर दूसरी शादी की थी

    14 hours ago

    2

    0

    हरदोई में एक युवक का शव बुधवार की सुबह उसके घर से करीब 500 मीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला। युवक मंगलवार शाम से लापता था और रात भर उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की सच्चाई जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। यह घटना हरियावां थाना क्षेत्र के लिलवल गांव की है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय बलट्टर पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है, जो मेहनत-मज़दूरी का काम करता था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई सुधीर ने बताया कि बलट्टर मंगलवार शाम को घर पर था, लेकिन अचानक कहीं चला गया। शुरुआत में परिवार ने सोचा कि वह गांव में ही कहीं गया होगा, लेकिन जब रात होने पर भी वह घर नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की गई। बुधवार सुबह करीब 500 मीटर दूर गांव से पश्चिम दिशा में स्थित एक बाग में नीम के पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला। सुधीर ने मौके पर पहुंचकर देखा कि उसके भाई के गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। सुधीर ने आत्महत्या की आशंका को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसका भाई ऐसा नहीं कर सकता। बलट्टर की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। उसके एक बेटा नितिन और दो बेटियां मोहिनी व लाली हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराणा प्रताप पार्क में मूर्ति से छेड़छाड़ पर आक्रोश:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, प्रतिमा और सीसीटीवी लगाने की मांग
    Next Article
    चित्रकूट में 6 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स सम्मानित हुए:पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिला 'पर्यटन इन्फ्लुएंसर' का दर्जा, आईडी कार्ड दिया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment