Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में 6 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स सम्मानित हुए:पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिला 'पर्यटन इन्फ्लुएंसर' का दर्जा, आईडी कार्ड दिया गया

    13 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने 6 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को 'पर्यटन इन्फ्लुएंसर' के रूप में सम्मानित किया। यह सम्मान 6 मई 2026 को प्रदान किया गया, जिसमें सभी चयनित इन्फ्लुएंसर्स को 'उत्तर प्रदेश टूरिज्म' द्वारा अधिकृत पहचान पत्र (आईडी कार्ड) दिए गए। यह पहल उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के डिजिटल प्रचार-प्रसार को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन चयनित इन्फ्लुएंसर्स को चित्रकूट धाम मंडल के पर्यटन स्थलों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने के लिए अधिकृत किया गया है। उन्हें ड्रोन नियम 2021 के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करने की भी अनुमति मिली है। सम्मानित किए गए पर्यटन इन्फ्लुएंसर्स में आशीष कुमार, लवकुश, आशीष पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार, सुखदेव सिंह और लवलेश पाण्डेय शामिल हैं। इन सभी को जारी किए गए आईडी कार्ड उन्हें पर्यटन विभाग, चित्रकूट धाम मंडल के अधिकृत 'पर्यटन इन्फ्लुएंसर' के रूप में पहचान प्रदान करते हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि चित्रकूट धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। उन्होंने बताया कि इन इन्फ्लुएंसर्स द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए गए प्रचार से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। पर्यटन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, ये पहचान पत्र केवल अधिकृत कार्यों के लिए ही मान्य होंगे। कार्यक्रम का संचालन पर्यटन विभाग, चित्रकूट धाम मंडल के संयुक्त निदेशक आर. के. रावत के निर्देशन में संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर से 500 मीटर दूर युवक का शव लटका मिला:घर वाले रात भर करते रहे तलाश, पहली पत्नी के जाने पर दूसरी शादी की थी
    Next Article
    7 मई 2026 को बुलंदशहर में बिजली कटौती होगी:11 केवी लाइन का होगा निर्माण, कई इलाके प्रभावित रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment