Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सपा - भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने:सपाइयों ने भाजपा दफ्तर के गेट पर किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस टांग कर ले गई

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में देर रात समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का हंगामा। भाजपा कार्यालय की मुख्य गेट के घेराव करके विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा गेट पर महिलाएं जब प्रदर्शन करने पहुंची तो गेट को अंदर से बंद कर दिया गया। इसके बाद महिलाएं गेट पर बैठकर हंगामा और नारेबाजी करने लगी। थोड़ी देर के बाद अंदर से भारतीय जनता पार्टी के भी कार्यकर्ता निकल आए और नारेबाजी करने लगे। भाजपा गेट पर बैठी सपा कार्यकर्ता गेट पर बैठी महिलाएं भाजपा सरकार और पीएम मोदी - सीएम योगी के मुर्दाबाद का नारा लगा रही थी। भाजपा के कार्यकर्ता सीएम योगी और पार्टी के जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे। मौके पर पुलिस पहुंची जिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने की कोशिश किया। इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच में काफी देर तक धक्का मुक्की और नोक झोंक हुई। काफी संघर्ष के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। योगी और अखिलेश के बीच पोस्टर में तुलना प्रदर्शनकारी महिलाएं अपने साथ पोस्टर लेकर आई थी जिसमें सीएम योगी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तुलना कर रही थी। एक तरफ सीएम योगी की तस्वीर थी जिनके नीचे बहुत सारे आईपीसी में दर्ज धाराओं के मुकदमे लिखे हुए थे। दूसरी तरफ अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ लिखा था ‘स्वच्छ छवि बेदाग नेता’ पोस्टर के अंत में लिखा था चुनाव आपका , फैसला आपका! ‘अखिलेश यादव की छवि धूमिल किया’ प्रदर्शन कर रही हूं महिला सभा की प्रदेश सचिव रंजना पटेल ने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव की छवि को धूमिल करने की कोशिश किया जा रहा है। हमारे नेता पर गलत टिप्पणी की जाती है। हम लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक साफ छवि के नेता हैं। जिनके ऊपर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। अखिलेश यादव का अपमान करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ‘यूपी में महिला सुरक्षित नहीं’ रंजना पटेल ने कहा कि जब हमारे कार्यालय का भाजपा के लोग घेराव कर सकते हैं। तो हम लोग भी उनके कार्यलय का घेराव करके प्रदर्शन करेंगे। हम लोग समाजवादी पार्टी के निडर कार्यकर्ता है डरने वाले नहीं है। उत्तर प्रदेश में बहन - बेटियों का बलात्कार हो रहा है। किसी भी जनपद में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकार को यह नजर नहीं आता। लगातार महिला अपराध में बढ़ोतरी हो रही है इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बस हमारी पार्टी और नेता के ऊपर अनावश्यक टिप्पणी करना और फर्जी आरोप लगाना यही बचा है इसका हम खुलकर विरोध करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर उबाल, BJP कार्यकर्ताओं ने जाम किया हाईवे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment