Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गायिका Pushpavathy के कार्यक्रम को अनुमति न देने पर Thiruvananthapuram में कलाकारों का प्रदर्शन

    7 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित तिरुवनंतपुरम नगर निगम द्वारा पार्श्व गायिका पुष्पावती पोयपदाथु को यहां के ‘मानवीयम वीधि’ में कार्यक्रम की अनुमति नहीं दिए जाने के नगर निगम के फैसले के विरोध में कलाकारों और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर नगर निगम सचिव के कार्यालय में घुस गए, नारे लगाए और उनकी मांग पूरी होने तक सचिव को कार्यालय से बाहर जाने से रोक दिया। सचिव के कार्यालय में घुसे प्रदर्शनकारियों के हाथों में जो तख्तियां थीं उन पर लिखा था - ‘महापौर महोदय, इससे आपका कोई लेना-देना नहीं है’ और ‘आपने अनुमति नहीं दी कोई बात नहीं, हम प्रदर्शन करेंगे’।उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर महापौर वी वी राजेश के इस्तीफे की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों ने उन पर मानवीयम वीधि तक लोगों की पहुंच प्रतिबंधित लगाने का भी आरोप लगाया। मानवीयम वीधि संग्रहालय-वेल्लयम्बलम मार्ग से अल्थारा जंक्शन तक करीब 180 मीटर लंबी सड़क है।यह सड़क वहां प्रदर्शित कई कलाकृतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रसिद्ध है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सचिव के कार्यालय से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद उन्होंने नगर निगम की सीढ़ियों पर प्रदर्शन किया लेकिन वहां से भी उन्हें जबरन हटा दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने कार्यक्रम के लिए काफी पहले अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई।एक प्रदर्शनकारी ने पत्रकारों को बताया कि सचिव से शांतिपूर्वक बातचीत कर रहे प्रदर्शनकारी कलाकारों को पुलिस ने बेरहमी से नगर निगम से बाहर निकाल दिया। एक अन्य कलाकार ने दावा किया कि सचिव ने कहा था कि ‘‘अनुमति दी जा सकती थी’’, लेकिन महापौर ने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें हमें बताना चाहिए कि अनुमति क्यों नहीं दी गई।’’ राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री पी. सी. विष्णुनाथ ने शनिवार को नगर निगम से आग्रह किया कि वह मानवीयम वीधि में गायिका पुष्पावती के संगीत कार्यक्रम को अनुमति नहीं देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करे।यह कार्यक्रम मानवीयम वीधि की रजत जयंती समारोह के तहत शनिवार को आयोजित किया जाना था। महापौर राजेश ने कहा कि उन्होंने गायिका पुष्पावती का नाम पहले नहीं सुना, जिनके प्रस्तावित संगीत कार्यक्रम को नगर निगम ने अनुमति देने से इनकार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Honey Trap जासूसी का सिर्फ एक पहलू, Cyber हमलों और Insider Threats से रक्षा क्षेत्र को खतरा
    Next Article
    ऐसा क्या हुआ जो योगी को अपने हस्ताक्षर वाला पत्र जारी करके कहना पड़ा, 'खबर फर्जी है'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment