Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गवाही के लिए नहीं पहुंचे दरोगा, वेतन रोकने के आदेश:आगरा कोर्ट ने SSP सहारनपुर से कहा- पालन करें या स्पष्टीकरण दें

    12 hours ago

    1

    0

    एनडीपीएस एक्ट के 10 साल पुराने मुकदमे में गवाही के लिए दरोगा के पेश नहीं होने पर आगरा कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। एडीजे-13 महेश चंद वर्मा ने उपनिरीक्षक संजय कुमार शर्मा का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने एसएसपी सहारनपुर को निर्देश दिया है कि दरोगा के अदालत में साक्ष्य देने तक उनका वेतन रोका जाए और इसकी अनुपालन आख्या तुरंत अदालत में भेजी जाए। आदेश का पालन नहीं होने पर एसएसपी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। अब पूरा मामला विस्तार से जानिए… मामला थाना सदर से संबंधित एनडीपीएस एक्ट के राज्य बनाम गोरा उर्फ शादाब का है। यह मुकदमा वर्ष 2016 से अदालत में लंबित है। इसमें उपनिरीक्षक संजय कुमार शर्मा की गवाही होनी है। कई बार प्रतिकूल आदेश जारी होने के बावजूद दरोगा गवाही के लिए अदालत में पेश नहीं हुए। इस पर अदालत ने पहले भी एसएसपी सहारनपुर को उन्हें पेश कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन आदेश का पालन नहीं हुआ। अदालत ने इसे आदेशों की अवहेलना मानते हुए दोबारा वेतन रोकने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी है कि यदि आदेश का पालन नहीं किया गया तो एसएसपी सहारनपुर के खिलाफ न्यायालय अवमानना अधिनियम, 1971 की धारा 15 के तहत कार्रवाई के लिए मामला हाईकोर्ट को संदर्भित किया जा सकता है। अदालत ने एसएसपी से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न की जाए। आगरा के दो दरोगाओं पर भी कार्रवाई के निर्देश अदालत ने गवाह संजय कुमार शर्मा को पेश कराने के आदेश की तामील में लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार और उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश पुलिस आयुक्त आगरा को दिए हैं। पुलिस आयुक्त से एक महीने के अंदर कार्रवाई की अनुपालन आख्या मांगी गई है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 10 दिसंबर की तारीख तय की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षामंत्री का ग्रैड रिसेप्शन:ब्लैक शेरवानी में दिखे मंत्री संदीप, शाही लहंगे में मेघना
    Next Article
    बरेली में बढ़ी गलन, रात का पारा 12 डिग्री पहुंचा:पहाड़ों से सटे होने के सुबह-शाम ठिठुरन, दिन में तेज धूप से राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment