Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोसाईंगंज में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:परिजनों ने गांव के युवक पर धमकी देने का आरोप लगाया

    1 hour ago

    1

    0

    गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के रकीबाबाद गांव में एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक की धमकियों से वह मानसिक दबाव में था। पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय रामजीत के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था। शनिवार शाम उसकी मां को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इस बात को लेकर रामजीत और बाइक सवार के बीच विवाद हो गया। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची थी और पूछताछ के बाद लौट गई। परिजनों के अनुसार, विवाद के बाद आरोपी युवक ने रामजीत को फोन पर कई बार धमकाया। इन धमकियों के कारण रामजीत तनाव में था। इसी तनाव में उसने अपने घर के कमरे में छत के हुक से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। रामजीत की शादी 30 अप्रैल को नगराम क्षेत्र के गुलालखेड़ा गांव की रितु से हुई थी। घटना के समय उसकी पत्नी मायके में थी। रामजीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। गोसाईंगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में युवती ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग, टीन शेड से टकराकर नीचे गिरी; हालत नाजुक
    Next Article
    काशी-अयोध्या बदली, अब मथुरा की बारी...:भजन पर कानपुर में झूमे श्रद्धालु, अनूप जलोटा ने खेरेपति मंदिर के शताब्दी समारोह में बांधा समां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment